इस बार भी जाति के आधार पर वोट मांग रही बसपा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति कितनी गंदी होती जा रही है यह यहां के नेताओं के बयानों में साफ तौर पर स्पष्ट हो रहा है। एक तरफ मुलायम सिंह मुसलमानों के वोट पाने के लिये बलात्कारियों का माफ करने तक के लिये तैयार हैं, तो दूसरी तरफ मायावती को अचानक ब्राह्मणो की चिंता सताने लगी है। वहीं भाजपा उमा भारती के साथ मिलकर पिछड़ों के मुद्दों की दुहाई दे रही है तो कांग्रेस इस फिराक में है कि किसी तरह पिछड़ी जाति का वोट पक्का हो जाये।

अब आप बहुजन समाज पार्टी को ही ले लीजिये। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में ब्राह्मण नेताओं की उपेक्षा की जा रही है, ऐसे में उन्होंने इस समाज को उपेक्षित व अपमानित करने का काम किया है।

मायावती के बारे में बातें, जो शायद आप नहीं जानते होंगे

उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने उप्र में कलराज मिश्र, मुरली मनोहर जोशी, केसरी नाथ त्रिपाठी जैसे बड़े ब्राह्मण नेताओं को भी उपेक्षित किया है। हमारी पार्टी ने 21 ब्राह्मणों को टिकट देकर सर्वसमाज को बढ़ाने का काम किया है।

मिश्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे देश में कहीं भी इनके सरकार में ब्राह्मणों को उचित पद व कैबिनेट में जगह नहीं दी। मिश्र शुक्रवार को अपने आवास पर कांग्रेस से आए हुए सदस्यों को बसपा की सदस्यता दिलवा रहे थे। उन्होंने कहा, "गुजरात सरकार ने तो एक भी मंत्री अपने मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया हैं जबकि आठ बार के सांसद रहे हरेन पाठक का टिकट काट कर अपनी ब्राह्मण विरोधी मानसिकता को ही दर्शाया है।"

मिश्र ने दावा करते हुए कहा कि इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछली बार से अधिक सीटें हासिल होंगी। उन्होंने सपा मुखिया मुलायम के बयान पर कड़ा एतराज जाताते हुए कहा कि इस बयान का गहरा असर मुल्क की आबादी की महिलाओं को घर कर गया है। इससे उनकी सीटें शून्य पर पहुंच जाएगी। मिश्र ने कहा कि जो कानून सरकार ने बनाया इससे भी कड़ा कानून बनाना होगा जिससे हमारे देश की बहन, बेटियां सुरक्षित रह सकें। उन्होंने कहा कि सपा ने इस कानून का विरोध संसद में भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+