संसद जाने से पहले जेल जा सकते है बसपा सांसद अतुल राय, SC ने सुनवाई से किया इनकार

Lucknow News, लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के नव-निर्वाचित सांसद अतुल राय की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सांसद अतुल राय ने दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद अतुल राय ने अपनी याचिका वापस ले ली है। ऐसे में बसपा सांसद संसद पहुंचने से पहले जेल जा सकते है।

bsp mp atul roy accused for physical attack can go to the jail

चुनाव से पहले हो गए थे फरार
रेप मामले में अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए राय ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उन्हें वहां से निराशा हाथ लगी। कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी पर स्टे देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए गठबंधन प्रत्याशी अजय राय भूमिगत हो गए थे। पुलिस ने उनकी तलाश में कई स्‍थानों पर छापे भी मारे थे।

क्या है मामला
बसपा सांसद अतुल राय पर बलिया की एक युवती ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी, धमकी देने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कराया है। लंका थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार 7 मार्च 2018 को अतुल राय ने उसे अपनी पत्नी से मिलाने के बहाने रेस्टोरेंट में बुलाया और फिर उसे कमरे में ले जाकर दुराचार किया। युवती का आरोप है कि दुराचार का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड किया गया था। पिछले दिनों युवती ने सोशल मीडिया पर अपनी आवाज उठाई और ट्वीट के माध्यम से डीजीपी से शिकायत की। जिसके बाद डीजीपी कार्यालय से बनारस पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश मिला और फिर अतुल राय पर मुकदमा लिखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+