बसपा के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग बीजेपी में शामिल
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग उपाध्याय ने भाजपा का दामन थाम लिया है। गुरुवार को यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ में चिराग उपाध्याय को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें, अगस्त में रामवीर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वो भी जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। रामवीर उपाध्याय बहुजन समाज पार्टी से चार बार (1996, 2002, 2007, 2012) विधानसभा सदस्य रह चुके हैं। वह बसपा सुप्रीमो मायावती के बेहद करीबी रहे हैं।

पीएम मोदी और सीएम योगी की कार्यशैली से प्रभावित: चिराग
चिराग उपाध्याय ने कहा था, ''मैं मोदी जी और योगी जी की कार्य शैली से प्रभावित हूं, श्रीराम का भक्त हूं और अब देश में राम मंदिर बनने जा रहा है। देश में और भी बहुत अच्छे काम हो रहे हैं इसलिए बीजेपी की विचारधारा से जुड़कर देश की सेवा करना चाहता हूं।'' वहीं, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर चिराग ने कहा था कि बीजेपी में अपनी बात रखने की आजादी है।
मायावती के करीबी रहे हैं रामवीर उपाध्याय
बता दें, चिराग के पिता पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के भी बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। रामवीर उपाध्याय बहुजन समाज पार्टी से चार बार (1996, 2002, 2007, 2012) विधानसभा सदस्य रह चुके हैं। वह बसपा सुप्रीमो मायावती के बेहद करीबी रहे हैं। उन्हें सतीश चंद्र मिश्रा के बाद पार्टी का प्रमुख ब्राह्मण चेहरा माना जाता है। लोकसभा चुनाव के दौरान ही रामवीर उपाध्याय का भाजपा की ओर झुकाव दिखा। उन्होंने कभी बीजेपी के समर्थन में अपील की तो कभी भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह को गले लगाया। बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपी में लोकसभा के नतीजों से पहले ही पार्टी से से निलंबित कर दिया था।
-
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
UP Board 10th-12th Result 2026 Date: यूपी बोर्ड रिजल्ट का कब खत्म होगा इंतजार? आ गया लेटेस्ट अपडेट -
Dulhan Kalpana ने सुहागरात से पहले की ऐसी डिमांड, सन्न रह गया दूल्हा, इनकार पर जिंदा जलाने की कोशिश -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर












Click it and Unblock the Notifications