भाजपा को समर्थन के बयान पर कायम हैं मायावती, अब कही ये बात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले एलएलसी चुनावों में बसपा सुप्रीमो मायावती सपा प्रत्याशी को हराने के लिए भाजपा या किसी अन्य पार्टी को समर्थन देने के अपने बयान पर अडिग हैं। सोमवार को मायावती ने कहा, जरूरत पड़ने पर बसपा राज्य में आगामी एमएलसी चुनावों में समाजवादी पार्टी (सपा) को हराने के लिए भाजपा या किसी अन्य पार्टी का समर्थन करेगी। हमने सपा के दलित विरोधी कार्यों के खिलाफ अपना कड़ा रुख दिखाने के लिए यह निर्णय लिया है। इससे पहले मायावती ने कहा था कि एमएलसी के चुनाव में बसपा जैसे को तैसा का जवाब देने के लिए पूरी ताकत लगा देगी। भाजपा को वोट देना पड़ेगा तो भी देंगे, लेकिन एमएलसी के चुनाव में सपा के उम्मीदवार को हराने के लिए पूरा जोर लगाएंगे।

Recommended Video

    Mayawati की दो टूक, राजनीति से संन्यास मंजूर लेकिन BJP के साथ गठबंधन नहीं | वनइंडिया हिंदी
    BSP chief Mayawati says BSP will support BJP to defeat Samajwadi Party in MLC elections

    अखिलेश यादव के आरोपों का दिया जवाब

    मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस कर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों का जवाब दिया है। मायावती ने कहा कि वे किसी का भी समर्थन करेंगी, लेकिन समाजवादी पार्टी को हर हाल में हराएंगी। मायावती ने ये भी स्पष्ट किया है कि भाजपा के साथ उनका कोई गठबंधन नहीं है। मायावती ने कहा है कि वो बीजेपी के साथ चुनाव लड़ ही नहीं सकतीं, क्योंकि उनकी पार्टी की विचारधारा उनसे नहीं मिलती। मायावती ने कहा कि कांग्रेस और सपा के लोग मेरे इस बयान को गलत तरह से प्रचारित कर रहे हैं, ताकि खासकर मुस्लिम समाज के लोग बीएसपी से अलग हो जाए और उत्तर प्रदेश में 7 विधानसभा सीटों पर जो उपचुनाव हो रहा है उसमें मुसलमानों का वोट बीएसपी को न पड़े।

    मायावती ने कहा- भाजपा के साथ न गठबंधन, न ही उनके साथ चुनाव लड़ेंगे

    अखिलेश यादव ने कहा था कि बसपा ने भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया है। इस पर बोलते हुए मायावती ने कहा कि भाजपा के साथ न तो उनका गठबंधन है और न ही वो उनके साथ चुनाव लड़ेंगी। इस दौरान मायावती ने केंद्र पर सीबीआई और ईडी के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें परेशान किया गया है। इससे पहले प्रेस कांफ्रेंस में मायावती ने कहा था कि सपा को हराने के लिए वो भाजपा को भी वोट दे सकती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+