Dilip Ghosh Net Worth: करोड़ों का विला-लाखों का बैंक बैलेंस, क्या है दिलीप घोष की कमाई का जरिया,कितनी नेटवर्थ?
Dilip Ghosh Net Worth: पश्चिम बंगाल चुनाव में 207 सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इतिहास रच दिया है। पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। अभी तक पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन रेस में दिलीप घोष (Dilip Ghosh) का नाम भी शामिल है। इसी बीच, खड़गपुर सदर सीट से जीत दर्ज करने वाले इस बीजेपी नेता की संपत्ति का ब्योरा लोगों का ध्यान खींच रहा है।
चुनाव आयोग में जमा किए गए हलफनामे के मुताबिक दिलीप घोष और उनके परिवार के पास करोड़ों रुपये की चल और अचल संपत्ति है। बैंक खातों में जमा रकम, गांव की जमीन, कोलकाता के फ्लैट और लग्जरी विला तक की जानकारी दस्तावेज में दी गई है।

दिलचस्प बात यह भी है कि करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद उनके ऊपर किसी तरह का बैंक लोन या सरकारी बकाया नहीं बताया गया। हलफनामे में कैश, पोस्ट ऑफिस सेविंग्स, FD और बीमा पॉलिसी का भी पूरा ब्योरा मौजूद है। एक नजर डालते हैं दिलीप घोष की संपत्ति और उनके कमाई के जरिए पर...
दिलीप घोष की चुनाव में बड़ी जीत
खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से दिलीप घोष ने 89,885 वोट हासिल किए। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप सरकार (Pradip Sarkar) को 30,506 वोटों से हराया। प्रदीप सरकार को 59,379 वोट मिले। वहीं सीपीएम उम्मीदवार मधुसूदन रॉय (Madhusudan Roy) को 5,451 वोट मिले।
ये भी पढ़ें: क्यों आसान नहीं है West Bengal का नाम बदलना? केरल बना 'केरलम', लेकिन बंगाल क्यों अटका, फिर छिड़ी बहस
Dilip Ghosh Net Worth: कुल संपत्ति 3 करोड़ रुपये से ज्यादा
हलफनामे के अनुसार दिलीप घोष और उनके परिवार की कुल संपत्ति करीब 3.07 करोड़ रुपये है। इसमें चल संपत्ति और अचल संपत्ति दोनों शामिल हैं। कुल चल संपत्ति लगभग 56.74 लाख रुपये बताई गई है, जबकि अचल संपत्ति की कीमत करीब 2.55 करोड़ रुपये है।
नकद और बैंक बैलेंस
दिलीप घोष के पास 3.5 लाख रुपये नकद बताए गए हैं। उनकी पत्नी के पास 5 लाख रुपये कैश है। दोनों के नाम पर SBI, HDFC और बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई खातों में रकम जमा है। दस्तावेज के अनुसार FD में 8 लाख रुपये रखे गए हैं। पोस्ट ऑफिस सेविंग्स में भी परिवार का अच्छा निवेश है।
दिलीप घोष के नाम 3.31 लाख रुपये, उनकी पत्नी के नाम 4.5 लाख रुपये और अन्य खातों में भी लाखों रुपये जमा बताए गए हैं। LIC पॉलिसी में करीब 1.40 लाख रुपये निवेश दर्ज है। हलफनामे के मुताबिक परिवार के पास एक चार पहिया वाहन है जिसकी कीमत करीब 14.62 लाख रुपये बताई गई है। यह वाहन उनकी पत्नी के नाम पर दर्ज है।
गांव की जमीन से लेकर शहर के फ्लैट तक
दिलीप घोष के नाम पर कृषि जमीन दर्ज है। यह जमीन पश्चिम बंगाल के गांव इलाके में स्थित है और इसकी मौजूदा कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा उनके नाम पर पैतृक मकान भी है जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये दर्ज की गई है।
उनकी पत्नी के नाम पर कोलकाता के पास एक बड़ा विला दर्ज है जिसकी कीमत करीब 1.42 करोड़ रुपये बताई गई है। यह संपत्ति साल 2022 में खरीदी गई थी। वहीं राजारहाट इलाके में एक फ्लैट भी दर्ज है जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा एक कमर्शियल प्रॉपर्टी की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है।
हलफनामे में दिलीप घोष और उनके परिवार पर किसी तरह का बैंक लोन, सरकारी बकाया या टैक्स देनदारी नहीं दिखाई गई है। बिजली बिल, पानी बिल, जीएसटी, इनकम टैक्स और अन्य सभी देनदारियों को शून्य बताया गया है।
क्या है दिलीप घोष की कमाई का जरिया?
दिलीप घोष (Dilip Ghosh) की कमाई का मुख्य जरिया खेती, राजनीति से मिलने वाला वेतन और निवेश से होने वाली आय बताई गई है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके नाम पर पश्चिम बंगाल में कृषि जमीन दर्ज है, जिससे खेती से जुड़ी आमदनी होती है। लंबे समय से सक्रिय राजनीति में रहने के कारण सांसद और पार्टी पदों से मिलने वाला वेतन और भत्ते भी उनकी आय का हिस्सा हैं।
इसके अलावा उनके और परिवार के नाम पर बैंक जमा, एफडी, पोस्ट ऑफिस सेविंग्स और बीमा योजनाओं में निवेश है, जिनसे ब्याज के जरिए कमाई होती है। परिवार के पास कोलकाता और आसपास के इलाकों में फ्लैट, विला और कमर्शियल प्रॉपर्टी जैसी अचल संपत्तियां भी हैं, जिनकी कुल कीमत करोड़ों रुपये में बताई गई है।
ये भी पढ़ें: Chandranath Rath Murder: पेशेवर किलर ने की Suvendu के PA चंद्रनाथ की हत्या? 10 राउंड फायरिंग, CCTV जांच में












Click it and Unblock the Notifications