केंद्रीय मंत्रिमंडल में लंबे-चौड़े विस्तार व फेरबदल सरकार की कमियों पर पर्दा नहीं डाल सकता: मायावती
लखनऊ, 08 जुलाई: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती ने मोदी कैबिनेट में विस्तार और फेरबदल को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। साथ ही, यूपी की योगी सरकार को भी आड़े हाथों लिया है। मायावती ने कहा कि मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल सरकार की अब तक की रही गलत नीतियों, कार्यकलापों और कमियों पर पर्दा नहीं डाल सकता। इसके साथ ही बसपा प्रमुख कहा कि यूपी की भाजपा सरकार भी यहां जनहित व जनकल्याण के सभी मोर्चे पर अधिकांश विफल ही रही है। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार में बड़े फेरबदल देखने को मिले। कई नए चेहरों को जगह दी गई है तो कई बड़े मंत्रियों को बाहर का रास्ता भी दिखाया गया है।

फेरबदलसे सरकार गलत नीतियों पर पर्दा नहीं डाल सकती: मायावती
Recommended Video
मायावती ने गुरुवार को दो ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, ''केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में कल किए गए लम्बे-चोड़े विस्तार व फेरबदल सरकार की अब तक की रही गलत नीतियों, कार्यकलापों एवं अन्य कमियों आदि पर पर्दा नहीं डाल सकते तथा न ही उस पर से लोगों का ध्यान बाँट सकते हैं। जनता व देश की बदहाल स्थिति सही समय पर परिवर्तन की राह देख रही है।''
यूपी की भाजपा सरकार को लिया आड़े हाथों
यूपी की योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मायावती ने ट्वीट किया, ''साथ ही, यूपी की भाजपा सरकार भी यहाँ जनहित व जनकल्याण के सभी मोर्चे पर अधिकांश विफल ही रही है और कोरोना प्रकोप में तो इनकी नीति व कार्यशैली तथा इनके अन्य हवा-हवाई वादों व घोषणाओं आदि से यहाँ की समस्त जनता काफी दुःखी है।'' इससे पहले यूपी के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोदी कैबिनेट विस्तार पर तंज कसते हुए कहा कि 'इतनी बड़ी संख्या में मंत्री या मंत्रालय बदलने से भाजपा सरकार ने खुद स्वीकार कर लिया है कि वो हर क्षेत्र में नाकाम रही है। जरूरत केवल डिब्बे नहीं पूरी ट्रेन को बदलने की है। भाजपा ने सरकार चलाने का नैतिक अधिकार खो दिया है। देश-प्रदेश में बदलाव की लहर है।'












Click it and Unblock the Notifications