यूपी 69000 शिक्षक भर्ती मामला: मायावती ने की सीबीआई जांच की मांग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 69000 शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी कर यूपी सरकार को 37339 पदों को होल्ड करने का आदेश दिया। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 14 जुलाई 2020 की तारीख तय की है। 69000 शिक्षक भर्ती में कट ऑफ मामले को लेकर शिक्षामित्रों की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को 37, 339 पदों को रोकने का निर्देश दिया है। इस मामले में विपक्ष प्रदेश सरकार पर लगातार हमला है। अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।

bsp chief mayawati demands cbi probe on up 69000 assistant teacher recruitment case

बसपा ने की सीबीआई जांच की मांग

मायावती ने मंगलवार को ट्वीट किया, ''उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, धांधली व भ्रष्टाचार आदि के सम्बंध में रोज नए-नए खुलासे व तथ्यों के उजागर होने के कारण अब यह मामला काफी गंभीर हो गया है। जनता काफी आशंकित है। ऐसे में इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए, बीएसपी की यह मांग है।'' बता दें, 69000 शिक्षक भर्ती मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है। शिक्षामित्रों की अर्जी पर पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 37 हजार 339 पदों पर नियुक्ति को फिलहाल होल्ड करने का निर्देश यूपी सरकार को दिया है।

प्रियंका गांधी ने कहा- यूपी का व्यापम घोटाला

इस मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा था। प्रियंका गांधी ने इसकी तुलना मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले से की। प्रियंका गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि 69000 शिक्षकों की भर्ती उत्तर प्रदेश का व्यापम घोटाला है। उन्होंने कहा इस मामले में गड़बड़ी के तथ्य सामान्य नहीं हैं। डायरियों में छात्रों के नाम, पैसे का लेनदेन, परीक्षा केंद्रों में बड़ी हेरफेर, इन गड़बड़ियों में रैकेट का शामिल होना, ये सब दर्शाता है कि इसके तार काफी जगहों पर जुड़े हैं। मेहनत करने वाले युवाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। सरकार अगर न्याय नहीं दे सकी तो इसका जवाब आंदोलन से दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+