'धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं देना BJP सरकार की तानाशाही प्रवृति', मायावती ने कहा
'धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं देना BJP सरकार की तानाशाही प्रवृति', मायावती ने कहा
लखनऊ, 20 सितंबर: विपक्षी पार्टियों द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन को भाजपा सरकार द्वारा बलपूर्वक रोकने पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने आड़े हाथों लेते हुए तीखा हमला बोला। मायावती ने कहा, 'धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं देना भाजपा सरकार की नई तानाशाही प्रवृति हो गई है।'
Recommended Video

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार 20 सितंबर को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। मायावती ने लिखा,
विपक्षी पार्टियों को सरकार की जनविरोधी नीतियों व उसकी निरंकुशता तथा जुल्म-ज्यादती आदि को लेकर धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं देना भाजपा सरकार की नई तानाशाही प्रवृति हो गई है। साथ ही, बात-बात पर मुकदमे व लोगों की गिरफ्तारी एवं विरोध को कुचलने की बनी सरकारी धारणा अति-घातक।
वहीं, अपने दूसरे ट्वीट में मायावती ने लिखा, 'इसी क्रम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा फीस में एकमुश्त भारी वृद्धि करने के विरोध में छात्रों के आन्दोलन को जिस प्रकार कुचलने का प्रयास जारी है वह अनुचित व निन्दनीय। यूपी सरकार अपनी निरंकुशता को त्याग कर छात्रों की वाजिब माँगों पर सहानुभतिपूर्वक विचार करे, बीएसपी की मांग।'
तीसरे ट्वीट करते हुए मायावती ने महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी जैसे मुद्दे भी उठाए। मायावती ने लिखा, 'महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, बदहाल सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व कानून व्यवस्था आदि के प्रति यूपी सरकार की लापरवाही के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन नहीं करने देने व उनपर दमन चक्र के पहले भाजपा जरूर सोचे कि विधानभवन के सामने बात-बात पर सड़क जाम करके आमजनजीवन ठप करने का उनका क्रूर इतिहास है।'












Click it and Unblock the Notifications