मायावती ने किया संविधान दिवस समारोह के बहिष्कार का ऐलान, केंद्र और राज्य सरकारों से कही ये बात
लखनऊ, 26 नवंबर: संसद भवन में आज संविधान दिवस के मौके पर केंद्र सरकार ने एक कार्यक्रम आयोजित किया है, जिसके विरोध में विपक्षी पार्टियां आ गई हैं। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी के बाद अब बसपा ने भी कार्यक्रम के बहिष्कार का ऐलान किया है। बता दें, बसपा से पहले कुल 14 दल संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का ऐलान कर चुके हैं।

मायावती ने कार्यक्रम के बहिष्कार की बताई ये वजह
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संविधान दिवस के कार्यक्रम से किनारा कर लिया है। बसपा अध्यक्ष मायावती ने संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। मायावती ने कहा, ''केंद्र और राज्य सरकारें इस बात की गहन समीक्षा करें कि क्या ये पार्टियां संविधान का सही से पालन कर रही हैं? अर्थात नहीं कर रही हैं इसलिए हमारी पार्टी ने केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संविधान दिवस मनाने के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेने का फ़ैसला किया है।''
मायावती ने उठाया आरक्षण का मसला
इस मौके पर मायावती ने आरक्षण का मसला उठाते हुए कहा कि यूपी में काफी आरक्षित पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा निजी सेक्टर में आरक्षण का मसला भी उठाया। बता दें, बसपा से पहले कुल 14 दल संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का ऐलान कर चुके हैं। मायावती ने बीजेपी के साथ ही समाजवादी पार्टी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोगों को सपा जैसी पार्टियों से सावधान रहने की जरूरत है।
Recommended Video
पीएम मोदी ने दी संविधान दिवस की बधाई
पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संविधान दिवस की बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा, ''हमारे देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस विशेष दिन, 4 नवंबर 1948 को संविधान सभा में दिए गए डॉक्टर अंबेडकर के भाषण का एक अंश साझा करता हूं, जिसमें उन्होंने मसौदा समिति द्वारा तय किए गए प्रारूप संविधान को अपनाने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया।''












Click it and Unblock the Notifications