अंधविश्वास के चलते 4 माह की मासूम बेटी को सीढ़ियों पर पटक-पटक कर मार डाला
लखनऊ। अंधविश्वास कुछ इस कदर हावी हो जाएगा की अपने ही मासूम बच्चें को माता पिता ने बुरी तरह से मार डाले यह शायद ही कोई सोच सके। लेकिन यूपी के फैजाबाद में ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
तंत्र-मंत्र की दुकान के ग्राहक कहीं आप तो नहीं?
उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में महज चार माह की मासूम बेटी को उसके माता पिता ने अंधविश्वास के चलते मंदिर की सीढ़ियों पर पटकक-पटक कर मार डाला।
मासूम बेटी के हैवान पिता का कहना है कि उसने महादेव का रूप लेकर एक काल का अंत किया, आरोपी पिता मूलचंद का कहना है कि इस बच्ची के चलते उसका मिलन अधूरा था। बच्ची को मौत के घाट उतारने वाले माता-पिता को इस बात का जरा भी अफसोस नहीं है कि उन्होंने अपनी ही बच्ची को मौ के घाट उतार दिया है।
आरोपी माता-पिता मूलचंद और सुशीला अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं और अयोध्या घूमने आये थे। तभी उन्होंने यहा राम की पैड़ी के किनारे सूनसान जगह पाकर बच्ची को सीढ़ियों पर पटक-पटक कर मार डाला।
वहीं जब बच्ची के रोने की लोगों ने आवाज सुनी तो लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तभी आरोपी पिता ने नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद उसे नदी से बाहर निकालकर पुलिस के हवाले किया गया।













Click it and Unblock the Notifications