प्रेम प्रसंग में अपनी ही बहन को भाई ने गड़ासे से काट कर मार डाला
लखनऊ। आपने अक्सर फिल्मों देखा होगा कि एक भाई अपनी बहन के प्रेमी को जान से मार देता है। लेकिन रायबरेली में रील लाइफ रीयल लाइफ में बदल गयी। यहां एक युवक ने अपनी बहन के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया।

यह घटना रायबरेली के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मैदानपुर की है। विनोद और गोमती एक दूसरे प्यार करते थे लेकिन इस रिश्ते से लड़की के परिवार वाले खफा थे। लड़की का पिता जगदीश अपने बेटी के संबंध के चलते आये दिन घर में शराब पीकर आता था और हर रोज झगड़ा करता था।
विनोद ने बताया कि काफी वाद-विवाद के बाद गोमती के घरवाले विवाह के लिए राजी हो गये थे। लेकिन जब गोमती और दिनेश कोर्ट में विवाह के लिए जाने वाले थे तो गोमती के भाई ने अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया।
वहीं इस घटना के बाद गोमती का पूरा परिवार घर में ताला डालकर फरार हो गया। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़कर गोमती के शव को बाहर निकाला।
गौरतलब है कि दोनो ही परिवार पिछड़ी जाति के थे। गोमती की एक छोटी बहन सोमती व उसके दो भाई पिन्टू व रघुराज है। जिसमें भाई पिन्टू को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और उसने अपनी बहन का गला गड़ासे से काटकर गोमती को मौत के घाट उतार दिया।












Click it and Unblock the Notifications