ससुराल से निकली राखी बांधने पहुंची गयी कोर्ट प्रेमी से विवाह रचाने
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में फिल्मी तर्ज पर शादी के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। यही नहीं वह खुद अपने प्रेमी के साथ कचहरी में शादी करने पहुंच गयी।
'पंचायत ने बना दी जोडी', ईंट भट्ठे पर डेटिंग करते प्रेमी जोड़े की करायी शादी
महोबा जिले में रहने वाली महिला शादी के महज 15 दिन बाद फरार हो गयी। राजीवनगर में रहने वाली महिपाल राजपूत की बेटी अर्चना और उसी के घर के पास रहने वाला मनोज अनुरागी के साथ शादी के बाद फरार हो गयी थी।
लेकिन जब दोनों शादी करने सदर तहसील की कचहरी में पहुंचे तो लड़की के ससुराल वालों ने दोनों को पुलिस की मदद से धर दबोचा। जिस वक्त लड़की के पिता को इस प्रेम प्रसंग का पता चला तो उन्होंने पुलिस की मदद से अपनी बेटी की तलाश शुरु कर दी थी।
शादी के बाद अर्चना रक्षाबंधन के बहाने राखी बांधने के बहाने से घर से निकली और वापस नहीं लौटी। यही नहीं युवती अपने साथ घर के जेवरात भी लेकर फरार हुई थी।













Click it and Unblock the Notifications