दहेज मांगने पर दुल्हन ने ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराया मामला, शादी से किया इनकार

लखनऊ। दहेज एक अभिशाप है जिसे खत्म करने की जरूरत है, लेकिन इसे खत्म करने के लिए समाज की परवाह किये बगैर सख्त कदम उठाने की जरूरत है और कुछ ऐसा ही कौशांबी की एक युवती ने कर दिखाया है। कौशांबी के मलाक नगर गांव में जब महिला की शादी होनी थी तो शादी के दौरान ही जब सूरज पटेल ने दहेज की मांग की तो दूल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

शादी में एक से ज्यादा डिश परोसी तो होगी जेल, लगेगा 20 लाख का जुर्माना

Bride denied to marry when dowry was demanded register the case against groom

पल्टीपुर गांव में रहने वाले सूरज पटेल की शादी मलाक नगर में रहने वाली युवती से तय हुई थी। लेकिन जब सूरज के घरवालों ने सगाई में 50 हजार रुपए और तिलक में 1 लाख रुपए की मांग की थी। हालांकि इस मांग को लड़की के घरवालों ने मान ली और शादी की तैयारियां शुरु क दी। लेकिन तिलक के बाद सूरज के घरवालों ने पांच लाख रुपए और दो बीघा खेत की मांग रख दी, जिसके बाद दूल्हन ने मोर्चा खोल दिया।

दहेज की राशि की बात पता चलते ही दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और कोखराज थाने में सूरज और उसके परिवार के खिलाफ दहेज का मामला भी दर्ज करा दिया। दुल्हन के इस कदम की ना सिर्फ उसके घरवालों बल्कि पुलिस ने भी सराहना की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी के बाद जांच शुरु कर दी गयी है। इस तरह के फैसलों से समाज में दहेज के खिलाफ लड़ने का संदेश जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+