डीएम साहिबा के साथ सेल्फी लेने की वजह से युवक को जाना पड़ा जेल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की डीएम चंद्रकला अपने सख्त अंदाज की वजह से मीडिया में सुर्खियां बटोर चुकी हैं। लेकिन एक बार फिर से वह अजीबो गरीब विवाद में घिर गयी हैं। वीडियो: बुलंदशहर की डीएम की हनक को 50 हजार लोगों सराहा

दरअसल डीएम चंद्रकला के साथ 18 वर्षीय फराद को सेल्फी लेने की वजह से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फराद अपनी फरियाद लेकर डीएम कार्यालय आया था, इसी दौरान वह डीएम साहिबा के साथ सेल्फी लेने लगा।
डीएम चंद्रकला को फराद की यह हरकत नागवार गुजरी और उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से उसे हिरासत में लेने का आदेश दे दिया, जिसके बाद उसे स्थानीय पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।
युवक के खिलाफ शांतिभंग की आशंका की धारा 151 के तहत उसे जेल भेज दिया गया है। डीएम चंद्रकला का कहना है कि विशाखा कानून के तहत लड़के ने बिना उनकी इजाजत के सेल्फी ली जोकि एक अपराध है।












Click it and Unblock the Notifications