यूपी के किसान बनेंगे गोविंदा, जमीन खरीदने पहुंचे मोहनलालगंज
लखनऊ। बॉलिवुड सितारों का गांव की खेती और किसानी की तरफ रुझान बढ़ता जा रहा है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बाद गोविंदा भी अब किसान बनने की राह पर चल पड़े हैं।
गोविंदा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के करीब मोहनलालगंज में जमीन खरीदने के लिए पहुंचे हैं। मंगलवार से ही राजधानी में डेरा डाले गोविंदा मोहनलालगंज के करीब रानी खेड़ा गांव में जमीन देखने के लिए पहुंचे थे।
सूत्रों के मुताबिक गोविंदा को जमीन पसंद भी आ गयी है और तकरीबन 20 बीघा जमीन उन्होंने खरीदने का मन बना लिया है। जो जमीन गोविंदा खरीदने वाले हैं वह यहां के निवासी वारिसाना हक अब्दुल्ला के नाम है। फिलहाल इस जमीन पर मुर्गी पालन केंद्र चलता है।
जमीन खरीदने के लिए गोविंदा यहां के स्थानीय निवासी संतोष पाल के घर पर ठहरे थे। वहीं तहसील के कर्मचारियों का कहना है कि गोविंदा आज जमीन की रजिस्ट्री करा सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications