यूपी में बीजेपी की बड़ी कार्रवाई, 3 जिलों के अध्यक्ष को हटाया, नियुक्त किए नए जिलाध्यक्ष

लखनऊ, 16 अगस्त: उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने तीन जिलों के जिलाध्यक्षों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्होंने पद से हटा दिया है। इनपर पंचायत चुनाव में गड़बड़ी और संगठन के कार्यक्रम व गतिविधियों में निष्क्रियता का आरोप है। इन तीनों जिलों में पार्टी ने नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। खबरों के मुताबिक, कुछ अन्य जिलों में भी जिलाध्यक्षों को हटाकर वहां नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर विचार चल रहा है।

BJP UP appointed new district presidents in three districts

Recommended Video

      BJP Jan Ashirwad Yatra: UP समेत देश में आज से यात्रा का आगाज, जानें पूरा कार्यक्रम | वनइंडिया हिंदी

      इन तीन जिलों में बीजेपी ने नियुक्त किए नए जिलाध्यक्ष

      जिन तीन जिलों में बीजेपी ने जिलाध्यक्ष को हटाया है, उनमें गोंडा, मेरठ और इटावा शामिल है। गोंडा में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी को हटाकर अमर किशोर कश्यप को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मेरठ में अनुज राठी को हटाकर विमल शर्मा को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, इटावा में अजय धाकरे को हटाकर संजीव राजपूत को भाजपा ने जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

      महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नियुक्त

      बीजेपी ने महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। इसके साथ ही अवध क्षेत्र की टीम भी बदलाव किए गए हैं। दो नए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और एक मंत्री सहित अन्य पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+