गुंडाराज में तब्दील हो गई है अखिलेश सरकार: भाजपा

Akhilesh Yadav
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश ईकाई ने कहा है कि सूबे की अखिलेश सरकार गुंडाराज में तब्दील हो गई है। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सपाई सत्ता के अहंकार में मनमानी पर उतारू हैं और सपा मुखिया केवल नसीहत देकर चुप हो जा रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि घटनाओं को अंजाम दे रहे लोग अपने-अपने राजनीतिक आकाओं के भरोसे कानून को ठेंगे पर रख कर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार सपाईयों से हो रहे विवाद अखबारों और चैनलों की सुर्खियां बन रहे हैं। आखिर क्या सपा कार्यकर्ता कानून से ऊपर हैं। जिन मामलों की जानकारी चैनलों और अखबारों तक पहुंच जा रही है वे जानकारियां स्थानीय प्रशासन तक क्यों नहीं पहुंच रही हैं।

उन्होंने कहा कि चाहे सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव हों अथवा राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव सभी सार्वजनिक मंचों से स्वीकार कर रहे हैं कि सपा कार्यकर्ताओं की गुंडई रुकनी चाहिए।

पाठक ने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा के प्रमुख नेताओं की मंशा के अनुरूप यदि अखिलेश सरकार इन सपाई गुंडों पर लगाम नहीं लगा पा रही है और कानून का राज नहीं स्थापित कर पा रही है तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है। जब पार्टी और सरकार दोनों के मुखिया अखिलेश यादव हैं तो जाहिर है जिम्मेदारी भी अखिलेश की ही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+