यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने खोले अपने पत्ते, गठबंधन के दरवाजे खोले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव चुनाव को अब एक साल से भी कम का समय बचा हुआ है। ऐसे में प्रदेश में सियासी माहौल तेजी से गर्मा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने यूपी को लेकर अहम बयान दिया है।

विजयवर्गीय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी किसी के पास गठबंधन के लिए नहीं जायेगी। उन्होंने कहा कि जिसे भी भाजपा से गठबंधन करना है वह हमारे पास आये।
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए किसी उम्मीदवार की घोषणा के मुद्दे पर विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा का चेहरा कोई भी हो लेकिन हम चुनाव नरेंद्र मोदी की छवि के आधार पर ही लड़ेगे।
कैलाश विजयवर्गीय ने अन्य राजनैतिक दलों के लिए दरवाजे खोलते हुए कहा कि हम गठबंधन के लिए तैयार हैं जिसे भी गठबंधन करना है वह हमारे पास आये।
वहीं अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए अभियान को तेज करने की भी बात विजयवर्गीय ने करते हुए कहा कि इसके लिए हमारी पार्टी आवाज और मुखर करेगी।












Click it and Unblock the Notifications