भाजपाईयों ने बाराबंकी में किया जमकर हंगामा
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जहां सभी दल नए नए प्रयोगों में जुटे हैं। इसी क्रम में भाजपा ने 7 जुलाई से 15 जुलाई तक उत्तर प्रदेश के सभी थानों का घिराव कर बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था पर उंगलियां उठाते हुए सपा सरकार को हाशिए पर लाने की योजना तैयार की है। जिसके माध्यम से लगातार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता समेत सभी वरिष्ठ नेतागण प्रदेश की बिगड़ती व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
मेनका ने किया साफ, वरुण नहीं होंगे यूपी में भाजपा का चेहरा

वरिष्ठ नेता भी पहुंचे
भारतीय जनता पार्टी की ओर से बाराबंकी जिले के रामनगर थाने का हजारों भाजपाईयों ने घिराव कर सपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रामबाबू द्विवेदी करीबन दो सौ समर्थकों के साथ थाने पर पहुंचे। जहां पर कुछ ही देर बाद जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, सांसद प्रियंका रावत भी पहुंची।

सपा सरकार पर जोरदार हमला
सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाने में पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की। वहीं सांसद प्रियंका रावत ने अखिलेश सरकार समेत पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हमला बोला। प्रवक्ता रामबाबू ने कहा कि रामनगर में खनन धड़ल्ले से हो रहा है लेकिन प्रशासन चंद रूपयों में अपना ईमान बेचकर चुप्पी साध लेता है, इतना ही नहीं कोटेदार राशनकार्ड पर जबरन तरीके से राशन दिया दर्ज कर देता है जबकि लोग लगातार परेशानी से जूझ रहे हैं। इन सबके इतर प्रवक्ता द्विवेदी ने अखिलेश यादव के बयान पर कि इन पांच सालों में मैं लर्निंग पर था पर चुटकी लेते हुए कहा कि अखिलेश बाबू लर्निंग के चक्कर में आप प्रदेश का बट्टा बिठा दिए अब जनता दुबारा मौका नहीं देगी।













Click it and Unblock the Notifications