किसानों के समर्थन में उतरे BJP सांसद वरुण गांधी, कहा- वो हमारे भाई हैं, उनका दर्द समझें

लखनऊ, 05 सितंबर: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद वरुण गांधी किसानों के समर्थन में आ गए हैं। वरुण गांधी ने पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर में हो रही किसान महापंचायत को लेकर ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में आज लाखों की संख्या में किसान जुटे हैं। वो हमारे भाई हैं। हमें उनसे दोबारा से सम्मानजनक तरीके से जुड़ना शुरू करने की जरूरत है। उनके दर्द, उनके दृष्टिकोण को समझें और समाधान निकालने के लिए उनके साथ काम करें।

bjp mp varun gandhi tweeted in support of farmers gathered in muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत का आयोजन

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले करीब 9 महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। किसान महापंचायत में विभिन्न राज्यों के किसान बड़ी संख्या में एकत्र हुए हैं। 'किसान महापंचायत' का आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे विभिन्न राज्यों में फैले 300 किसान संगठनों के किसान कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हैं, जहां पांच हजार से अधिक लंगर (भोजन स्टाल) लगाए गए हैं।

वरुण गांधी के बयान का जयंत चौधरी ने किया स्वागत

राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी ने वरुण गांधी के बयान का स्वागत किया है। इसके साथ ही बीजेपी के विधायक विजेंद्र सिंह के बयान को भी अपने ट्वीट में शामिल किया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी के विधायक को अपनी आंखों की जांच कराने की जरूरत है, क्योंकि वरुण गांधी के बयान के भीतर छुपे दर्द को वह देख नहीं पा रहे हैं। जयंत चौधरी ने बीजेपी विधायक को अपनी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जाने की सलाह भी दी है, ताकि वे जमीनी हकीकत को समझें।बता दें, मुजफ्फरनगर में हो रही किसान महापंचायत में किसान कृषि कानूनों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं। केंद्र सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+