प्रियंका गांधी के बाद BJP सांसद ने कोविड मरीजों की भर्ती प्रक्रिया पर उठाए सवाल, कही ये बात

लखनऊ, अप्रैल 21: कोरोना वायरस महामारी का ग्राफ उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है। तो वहीं, राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण से हालात चिंता जनक बने हुए है। लखनऊ में चिंता जनक हालातों को देखते हुए मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद कौशल किशोर ने एक बार फिर प्रदेश में सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। सांसद ने सवाल उठाते हुए कहा है कि सीएमओ द्वारा मरीजों को रेफरल लेटर देना गलत है, क्योंकि इस प्रक्रिया से मरीजों को भर्ती होने मे देरी हो रही है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी कोविड मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने के नियम को बदलने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : PM Modi पर जमकर बरसीं Priyanka Gandhi, पूछे कई सवाल | वनइंडिया हिंदी
    bjp mp kaushal kishore says cmo wrong to give referral letter to patient

    मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद कौशल किशोर ने वीडियो जारी करते हुए कहा, 'कोरोना वायरस की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को पहले खुद को भर्ती कराने के लिए सीएमओं को बोलना पड़ता है, उसके बाद सीएमओ जब आदेश कंट्रोल रूम को देते हैं, उसके उपरांत कंट्रोल रूम को मरीजों का नाम पता नोट कराने के बावजूद भी कई दिन तक पत्र जारी नहीं किया जाता है। यह व्यवस्था पूरी तरीके से गलत है और इसे रद्द कर देना चाहिए। सांसद ने कहा कि इस व्यवस्था के बदले जो लखनऊ में अस्पताल हैं, उन अस्पतालों के लोगों को ही कोरोना मरीजों को सीधे भर्ती करने की जिम्मेदारी दे देनी चाहिए।

    अगर अस्पतालों के पास बेड खाली हैं, तो वह मरीजों को सीधी भर्ती करने का काम करें और ऐसी व्यवस्था के लागू होने के बाद तमाम मरीजों की जान बच सकती है। उन्हें इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा. कौशल किशोर ने प्रशासन से यह आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इस व्यवस्था को लागू की जाए, ताकि लोगों की जान बच सके और कोविड-19 के मरीजों को अस्पतालों में भर्ती होने में किसी भी दिक्कत का सामना ना करना पड़े।

    प्रियंका गांधी ने भी लिखा था पत्र
    बता दें कि इससे पहले कांग्रेस महाचिव प्रियंका गांधी ने पत्र लिखकर योगी सरकार से अपील की थी। उन्होंने कहा था कि प्रदेश में कई जगहों से ये खबर आ रही है कि कोविड मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने के लिए सीएमओ की अनुमति की आवश्यकता पड़ रही है। प्रियंका गांधी ने पत्र में कहा है कि इस प्रक्रिया के चलते मरीजों को अस्पताल में भर्ती के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ रहा है और उनके परिजन एक जगह से दूसरी जगह भागदौड़ कर रहे हैं। इस व्यवस्था के चलते कई लोगों की जान भी चली गई है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+