BJP सांसद कौशल किशोर के बड़े भाई का कोरोना से निधन, वीडियो जारी कर उठाया था ऑक्सीजन का मुद्दा

BJP सांसद कौशल किशोर के बड़े भाई का कोरोना से निधन, वीडियो जारी कर उठाया था ऑक्सीजन का मुद्दा

लखनऊ, अप्रैल 25: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। तो वहीं, ऑक्सीजन और बेड से की कमी की खबरे भी सभी जिलों से आ रही है। इस बीच राजधाली लखनऊ के मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर के बड़े भाई महावीर प्रसाद का निधन हो गया। कोरोना वायरस संक्रमण के बाद उन्हें केजीएमयू के कोविड अस्पताल में करीब एक सप्ताह पहले भर्ती कराया गया था। तभी से उनका वहां पर इलाज चल रहा था।

BJP MP Kaushal Kishore elder brother no more due to Coronavirus

जानकारी के मुताबिक, मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर के बड़े भाई महावीर प्रसाद ने शनिवार को केजीएमयू हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। करीब एक सप्ताह पहले संक्रमित होने पर उन्हें केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। दो-तीन दिन से उनकी हालत और बिगड़ गई और शनिवार देर रात उनका निधन हो गया। बड़े भाई के निधन के बाद भाजपा सांसद कौशल किशोर ने ट्वीट कर लिखा कि 'मेरे बड़े भाई महावीर प्रसाद को कोरोना महामारी ने लील लिया।'

सांसद कौशल किशोर के पुत्र विकास किशोर ने बताया कि उनके बड़े पापा महावीर प्रसाद सरकारी सेवा से रिटायर हुए थे। विकास ने बताया कि महावीर प्रसाद वेंटिलेटर पर थे, वे लगभग 85 साल के थे, उन्हें लखनऊ की केजीएमयू अस्पताल से रेफर करके डालीगंज कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। सांसद कौशल किशोर ने शनिवार के दिन ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की अपील की थी।

वीडियो जारी कर यूपी सरकार के मंत्री के दावे की खोली थी पोल
सांसद कौशल किशोर ने वीडियो जारी कर बयां किया दर्द। सांसद कौशल किशोर ने कहा कि लोग दिन भर बॉटलिंग प्लांट पर खड़े रहते हैं मगर ऑक्सीजन नहीं मिलती। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि मेरे पास सैकड़ों की संख्या में मदद मांगने वालों के फोन आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे सामने मजबूरी है, अगर हालात नहीं सुधरे तो मजबूरन मुझे धरने पर बैठ जाना पड़ेगा। ऐसे हालात में मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहता हूं। बता दें कि एक दिन पहले ही चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने दावा किया था कि राजधानी लखनऊ और प्रदेश में सब ठीक है, कहीं भी ऑक्सीजन की कमी नहीं है। हालांकि बीजेपी सांसद कौशल किशोर के 'मजबूरी' भरे वीडियो ने मंत्री के दावों की पोल खोल दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+