सांसद कौशल किशोर की बहू ने काटी हाथ की नस, वीडियो में रोते हुए कही थी ये बात

लखनऊ। मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर की बहू अंकिता ने सुसाइड की कोशि‍श की है। अंकिता ने सांसद के घर के बाहर अपने हाथ की नस काट ली। आनन-फानन में पुलिस ने अंकिता को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। अंकिता की हालत खतरे से बाहर है। अंकिता ने कहा क‍ि उसने आयुष के घर के बाहर ही ब्लेड से नस काटी। जिस समय वह ऐसा कर रही थी, उस समय आयुष की मां और अन्य लोग बाहर ही टहल रहे थे। किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। करीब डेढ़ घंटे के बाद पुलिस आई और उसे अस्‍पताल पहुंचाया।

Recommended Video

    BJP MP Kaushal Kishore की बहू ने वीडियो जारी करने के बाद काटी हाथ की नस | वनइंडिया हिंदी
    bjp mp kaushal kishore daughter in law cut her nerve

    वीडियो वायरल कर कही थी ये बात

    अंकिता का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने रोते हुए कहा, 'वह कब से इंतजार कर रही थीं कि आयुष उनके पास आएगा। रविवार को आयुष महिला थाने पहुंचा था। आयुष से मिलने के लिए मैं थाने भी गई थी, लेकिन पुलिस वालों ने यह कहकर मना कर दिया कि वह नहीं आया है। हर कोई मिला हुआ है। आयुष थाने में ही था, लेकिन नहीं मिला।' वीड‍ियो में अंकिता ने कहा, 'तुम (आयुष) खुद कहते थे कि घरवाले मुझे प्यार नहीं करते। मैं हर कदम पर तुम्हारे साथ रही, लेकिन तुमने मेरा सबकुछ छीन लिया... तुम्हारा तो कुछ नहीं गया। तुम अपने घरवालों के पास चले गए। मेरे बारे में नहीं सोचा। किराया नहीं जमा है। गैस सिलेंडर भी नहीं है। मैंने खाया भी है या नहीं, तुमने पूछा नहीं। अब मैं जा रही हूं...बहुत दूर। तुम याद रखोगे। मुझसे गलती हो गई, जो तुम्हारे साथ थी।'

    मडि‍यांव थाने पहुंचा आयुष

    मीडि‍या र‍िपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को पुल‍िस पूछताछ के लिए आयुष मड‍ियांव थाने में पहुंचा था। इसके बाद ही अंकिता ने सुसाइड की कोशि‍श की। बता दें, आयुष पर खुद पर गोली चलवाने के साथ-साथ साजिश और धोखाधड़ी का आरोप है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+