भाजपा विधायक की धमकी, अखिलेश ने मां का दूध पीया है तो बंद करे डीजे
लखनऊ। सावन का महीना शुरु होते ही हर तरफ बम बोल की गूंज सुनायी देती है। लेकिन कांवरों के बम बोल के बीच बजने वाले संगीत पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भाजपा नेता सुरेश राणा ने खुली धमकी दी है।

सुरेश राणा ने विवादित बयान देते हुए अखिलेश यादव को धमकीभरे लहजे में चुनौती देते हुए कहा कि अगर अखिलेश में दम है तो कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे बंद करके दिखाये। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश ने मां का दूध पीया है तो ऐसा करके दिखाये।
मुजफ्फरनगर में हिंदू क्रांति दल के कावड़ शिविर उद्घघाटन के मौके पर बोलते हुए सुरेश राणा ने कहा कि अगर अखिलेश यादव ने मां का दूध पीया है तो कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे बंद करके दिखाये।
लेकिन सुरेश राणा की मुश्किल उस वक्त खड़ी हो गयी जब उनके इस विवादित बयान पर वहां मौजूद लोगों ने इस बयान का वीडियो बना लिया। इस वीडियों के सोशल मीडिया में आने के बाद भाजपा एक बार फिर से घिरती नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications