गोमांस का विरोध करने वाले संगीत सोम है मीट सप्लायर कंपनी के डायरेक्टर
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत सोम के बारे में बड़ा खुलासा सामने आया है। सोम सहित दो अन्य लोगों द्वारा मीट प्रोसेसिंग यूनिट के लिए जमीन खरीदने का मामला सामने आया है।
जानिये किन राज्यों में आप खा सकते हैं बीफ और कहां है इसपर पाबंदी
वर्ष 2009 में मीट प्रोसेसिंग यूनिट के लिए संगीत सोम सहित दो अन्य लोगों पर मीट प्रोसेसिंग के लिए जमीन खरीदी और उन्हें इस कंपनी का डायरेक्टर बनाया गया है।
दादरी मामले में गोहत्या पर विवादित बयान देने वाले सोम के बारे में यह खुलासा होने से भाजपा घेरे में है। एक अंग्रेजी अखबार ने दावा किया है कि अल दुआ फूड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड के तीन डायरेक्टर में से एक संगीत सोम हैं।
वहीं संगीत सोम का कहना है कि उन्होंने जमीन तो खरीदी थी लेकिन उन्हें मीट कंपनी का डायरेक्टर बनाया गया है इस बात की उन्हें जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि यह अल दुआ मीट यूनिट हलाल मीट प्रोडक्शन की बड़ी कंपनी है। इस कंपनी में भैंसे, भेड़ और बकरे का मीट बड़ी मात्रा में सप्लाई किया जाता है।
वहीं सोम का कहना है कि वह मीट कारोबार से नहीं जुड़े हैं और ऐसा साबित हुआ तो वह राजनीति से सन्यास ले लेंगे। उन्होंने कहा कि सिर्फ जमीन खरीद लेने से कोई मीट का कारोबारी नहीं हो जाता है।













Click it and Unblock the Notifications