यूपी विधानसभा चुनाव के मैदान में बिना नेता के उतरेगी भाजपा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता ने यूपी में बिना किसी चेहरे के चुनाव मैदान में जाने की बात कही है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि पार्टी बिना किसी चेहरे के ही 2017 के चुनाव में कदम रखेगी।
यूपी में चुनाव से पहले मुस्लिम आरक्षण की जंग छिड़ी

हालांकि उन्होंने कहा कि इसका आखिरी फैसला संसदीय बोर्ड लेगी। यूपी में कांग्रेस की रणनीति बनाने की जिम्मेदारी प्रशांत किशोर हैं, ओम माथुर ने कहा कि हम हर चुनौती से निपटना बेहतर तरीके से जानते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी बिहार की तुलना में अलग है, ऐसे में जो रणनीति बिहार में सफल हुई वह यूपी में सफल नहीं होगी।
कयास लगाये जा रहे हैं कि यूपी में भाजपा स्मृति ईरानी को बतौर मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर सकती है। वहीं कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी अहम चेहरा हो सकती हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने इस बात के संकेत दिये हैं।












Click it and Unblock the Notifications