अगले साल राम मंदिर जरूर बनेगा- सुब्रमण्यम स्वामी
भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी बोले अगले साल राम मंदिर जरूर बनेगा, उन्होंने कहा कि हमने इसके लिए कोर्ट से इस मामले की जल्द सुनवाई करने को कहा है।
लखनऊ। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर से राम मंदिर का मुद्दा उठाया है, उन्होंने कहा कि अगले साल जरूर राम मंदिर बनेगा, इसकी शुरुआत हो चुकी है।

पीएम मोदी के फैसले के बाद अयोध्या में रामलला हुए मालामाल
स्वामी ने इलाहाबाद के प्रयाग संगीत समिति के मेहता हॉल मे वर्तमानन चुनौतियां और एकात्म मानववाद के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि हमने कोर्ट से इस बात की प्रार्थना की है कि राम मंदिर कका फैसला जल्द हो।
कालाधन सफेद करने का शक, अयोध्या के मंदिरों को आयकर का नोटिस
क्या कहा जज ने
राम मंदिर मामले पर बोलते हुए स्वामी ने कहा कि इस मामले पर आज सुनवाई होनी थी लेकिन यह नहीं हो सकी क्योंकि जज ने कहा कि जब मैं अधिवक्ता था तो इस मामले पर मैंने बहस की थी लिहाजा मैं खुद को इस मामले से अलग करता हूं।
मुस्लिम पक्ष विवादित जमीन को नहीं कहता धार्मिक स्थल
स्वामी ने कहा कि इलाहाबाद कोर्ट के फैसले से साफ है कि जिस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो जाए वहां पूजा ना तो भी वह मंदिर ही कहलाता है। यही नहीं मुस्लिम पक्ष इस जगह को अपना धार्मिक स्थल नहीं बताता है बल्कि इसे अपनी प्रापर्टी बताता है।
प्रापर्टी का कानून नहीं होगा लागू
मुस्लिम पक्ष ने इस जगह पर 300 साल से अधिक समय तक अपने कब्जी की बात की थी जबकि हिंदुओं ने इसका विरोध किया है ऐसे में यह कानून इस मामले पर लागू नहीं हो सकता है। स्वामी ने कहा कि जिस मस्जिद में मोहम्मद साहब ने नमाज पढ़ी थी उसे भी तोड़ दिया गया है, ऐसे में इस मामले पर सबकुछ साफ है।












Click it and Unblock the Notifications