'मियां खलीफा के आने की उड़ाई थी अफवाह, तभी आ गई थोड़ी भीड़', राकेश टिकैत के ट्वीट पर BJP का तंज

लखनऊ, 06 सितंबर: केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। इस बीच रविवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत की अगुवाई भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने की। राकेश टिकैत ने किसानों को संबोधित करते हुए केंद्र और यूपी की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। टिकैत ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से किसान महापंचायत की तस्वीरें साक्षा करते हुए दावा किया कि 20 लाख किसान शामिल हुए। टिकैत के इस ट्वीट पर उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने तंज कसते हुए लिखा है, '20 हजार जुटा न पाए, 20 लाख का दावा कर रहे हैं।'

भाजपा प्रवक्ता बोले- सुना है मियां खलीफा के आने की अफवाह उड़वाई थी

भाजपा प्रवक्ता बोले- सुना है मियां खलीफा के आने की अफवाह उड़वाई थी

राकेश टिकैत ने ट्वीट में लिखा, ''जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक के 20 लाख किसानों ने मुजफ्फरनगर पहुंच कर तानाशाह सरकार को एक बार फिर सर्टिफिकेट दे दिया जिन्हें वह मुठ्ठी भर किसान कहती है वह पूरे देश के किसान हैं।'' टिकैत के इस ट्वीट पर उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने तंज कसते हुए लिखा, ''20 हजार जुटा ना पाए, 20 लाख का दावा कर रहे हैं, चार फोटो ट्वीट की है और चारों में खुद का ही थोबड़ा दिखा रहे हो खलीफा के ताऊ। सुना है मियां खलीफा के आने की अफवाह भी उड़वाई थी, जिसकी वजह से थोड़ी बहुत भीड़ आई थी, लेकिन भीड़ बहुत निराश होकर गई।''

27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान

27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान

मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान महापंचायत में पंजाब, हरियाणा से लेकर दक्षिण भारत के किसान संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे। मंच से किसान नेताओं ने ऐलान किया कि वे यूपी, उत्तराखंड और अन्य विधानसभा चुनाव में बीजेपी का विरोध करेंगे। इसके साथ ही फैसला हुआ है कि यूपी में गोरखपुर, लखनऊ, बनारस, कानपुर समेत सभी मंडलों में भी महापंचायत आयोजित की जाएगी। किसान नेताओं ने 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान भी किया है। ट्रेनें और बसें भी रोकी जाएंगी। मंच पर नरेश टिकैत, राकेश टिकैत, मेधा पाटेकर, योगेंद्र यादव समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं किसान

तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं किसान

बता दें, किसान पिछले साल नवंबर से केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं। केंद्र इसके लिए राजी नहीं है। केंद्र और किसान प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की बातचीत भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। लंबे समय से वार्ता भी नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+