एसएसपी मंजिल सैनी के साथ बदतमीजी करने पर आजम खान गिरफ्तार
राम मंदिर निर्माण का मुद्दा उठाने वाले बीजेपी नेता आजम के खिलाफ एसएसपी मंजिल सैनी के दफ्तर में घुसकर अभद्रता करने की शिकायत है।
लखनऊ। राम मंदिर के पक्ष में पोस्टर लगाकर एकाएक चर्चा में आए भाजपा नेता आजम खान लखनऊ की एसएसपी मंजिल सैनी से अभद्रता करने के मामले में आजम खां को गिरफ्तार कर लिया गया है। आजम खान पर एसएसपी से बदसलूकी का आरोप है।


भाजपा की सरकार बनने के बाद आए चर्चा में
राम मंदिर निर्माण का मुद्दा उठाने वाले बीजेपी नेता आजम के खिलाफ एसएसपी मंजिल सैनी के दफ्तर में घुसकर अभद्र करने की शिकायत है। इसी को लेकर बीजेपी नेता आजम खां को पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्हें मंजिस सैनी ने ही गिरफ्तार कराया। आजम खान ने भाजपा की सरकार आने के बाद राम मंदिर के निर्माण के लिए लखनऊ में पोस्टर लगवाए हैं। जिसके बाद वो रातों-रात खबरों में आ गए।

लखनऊ में 10 जगह लगे पोस्टर
श्री राम मंदिर निर्माण मुस्लिम कार सेवक मंच के अध्यक्ष आजम खान ने लखनऊ में तकरीबन 10 जगहों पर बैनर लगवाए हैं जिसमें उन्होंने मंदिर निर्माण की बात कही है, आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मंदिर बनवाने की बात कही है। आजम खान ने कुछ लोगों का एक संगठन बनाया है जोकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद राम मंदिर निर्माण की वकालत कर रहे हैं, वह मुस्लिम समुदाय के भीतर राम मंदिर को लेकर आम राय बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

आजम को मिली थी धमकी
आजम खान दो गनर की सुरक्षा में चलते हैं और वह जय श्री राम कहने से भी हिचकते नहीं है, उनका मानना है कि राम की उतनी ही इज्जत मुसलमानों के लिए है जितनी हिंदुओं के लिए। काफी बड़ी संख्या में युवा उनके साथ हैं, इनका संगठन धार्मिक नेताओं मौलवियों की आलोचना करने से भी पीछे नहीं हटता है। लेकिन जिस तरह से उन्होंने लखनऊ में मंदिर के समर्थन में पोस्टर लगाए हैं उसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है।

आजम ने कहा, राम-मंदिर मुद्दा उठाने पर आए धमकी भरे फोन
आजम खान का कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है क्योंकि उन्होंने काफी साहसिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि मुझे ईमेल और फोन पर धमकी मिल रही है, मैं उनकी पहचान नहीं कर सकता हूं, ये लोग मुझे धमकी दे रहे हैं कि मैं इस मुद्दे को छोड़ दूं और मस्जिद बनाने की बात कहूं और इसके निर्माण के लिए कोशिश करूं। इसके लिए मुझे पैसों भी देने की बात कही गई है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दी गई है, लेकिन अभी भी उन्हें यूपी पुलिस की ओर से सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है।












Click it and Unblock the Notifications