बच्चों को भारत माता की जय कहने से रोका, हेड मास्टर बोली ज्यादा क्रांतिकारी बनने की जरूरत नहीं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नवाबगंज में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के एक प्राइमरी स्कूल में बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत माता की जय के नारे लगाने से रोक दिया गया।
यूपी के इस स्कूल में पढ़ाई की बात करने पर होती है जमकर पिटायी
नवाबगंज के रिछोला किफायतुल्ला प्राइमरी स्कूल की हेडमास्टर सलमा सुल्ताना को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बच्चों को भारत माता की जय के नारे लगाने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है।
दरअसल 15 अगस्त के दिन जब स्कूल में राष्ट्रगान गाया गया तो उसके बाद बच्चों ने भारत माता की जय क नारे लगाये, जिन्हें ऐसा करने से स्कूल की हेडमास्टर ने रोक दिया। उन्होंने बच्चों से कहा ज्यादा क्रांतिकारी बनने की जरूरत नहीं है।
हेड मास्टर के खिलाफ स्कूल की ओर से एक गोपनीय शिकायत दर्ज की। जिसकी जांच एसडीएम आरएन पांडे के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी विवेक शर्मा से करायी गयी।
वहीं जांच में ग्रामीण और स्कूल के बच्चों से बयान दर्ज कराया गया जिसमें हेडमास्टर के खिलाफ आरोप सही पाये गये। जिसके बाद डीएम के आदेश पर बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने उन्हें सस्पेंड है।













Click it and Unblock the Notifications