गुमनामी बाबा ही थे सुभाष चंद्र बोस, मिले नेताजी के कई सामान

फैजाबाद। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत का रहस्य आज भी रहस्य बना हुआ है। लेकिन उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में गुमनामी बाबा के नेताजी होने के पुख्ता सबूत मिलने के बाद इस रहस्य से पर्दा उठता दिखायी दे रहा है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अनदेखी तस्वीरें, जिसे दुनिया ने नहीं देखा

आज आयेगा नेताजी की मौत का सच सामने, नेहरू ने लिखा था वार अपराधी

गुमनामी बाबा के जो सामान मिले हैं वह इस दावे को काफी मजबूत करता है कि गुमनामी बाबा ही नेताजी थे। गुमनामी बाबा के जिन सामानों को फैजाबाद के ट्रेजरी के डबल लॉक में रखा गया है उसमें काफी अहम सामान हैं। मौत से ठीक पहले पानी मांग रहे थे सुभाष चंद्र बोस

इन सामानों में गुमनामी बाबा के 176 सामान मिले हैं। जिसमें एक चश्मा जोकि गोल फ्रेम का है और ठीक नेताजी के चश्मे की ही तरह है। यही नहीं नेताजी के परिवार के सदस्यों के कुछ पत्र भी मिले है। जानिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में 40 खास बातें

दस्तावेजों में अखबारों की कटिंग, आजाद हिंद फौज की वर्दी, रोलेक्स की घड़ी ससहित कई सामान मिले हैं। पिटारे को खोलते वक्त इसकी वीडियोग्राफी भी करायी गयी है।

डबल लॉक में गुमनामी बाबा के सामान को रखा जाएगा जिसकी जांच के बाद इसे म्युजियम में पब्लिक के लिए रखा जा सकता है। इन सभी सामानों को अयोध्या के इंटरनेशनल रामकथा म्युजियम में रखा जाएगा। आपको बता दें कि गुमनामी बाबा के सामान को इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद खोला गया है।

गौरतलब है कि नेताजी की भतीजी ललिता बोस ने गुमनाबी बाबा के सामान को सार्वजनिक किये जाने का याचिका दायर की थी। जिसके बाद कोर्ट ने यूपी सरका को बाबा के सामान को पब्लिक म्युजियम में रखने को कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+