अब घर बैठे मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी और तमाम सुविधायें
लखनऊ का आरटीओ विभाग जल्द ही केंद्रीय परिहवन मंत्रालय से जुड़ने जा रहा है। जिसके जरिए लोगों को लाइसेंस बनवाने सहित तमाम समस्याओं से जल्द ही निजात मिल जाएगी। लखनऊ के दोनों आरटीओ कार्यालय रहीम नगर और ट्रांसपोर्ट नगर में वाहन-4 सॉफ्टवेअर काम करने लगेगा। जिसकी मदद से लोग घर बैठे ही तमाम सुविधायें हासिल कर सकते हैं।
अब तीन दिन के भीतर बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, जुड़ेगा आधार कार्ड से

इस सुविधा के शुरु होने के बाद डुप्लीकेट आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए सीधे आनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। ऐसे में लोगों को दलालों और रोज-रोज के आरटीओं के चक्कर लगाने से निजात मिल जाएगी। इस सुविधा का लाभ लखनऊ और कानपुर के लोगों को मिलेगा। इसके लिए ट्रायल चल रहा है और इसकी खामियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
माना जा रहा है कि एक हफ्ते के भीतर सभी समस्याओं से निजात मिलने के बाद इस सॉफ्टवेअर की शुरुआत की जाएगी। लखनऊ जोन के डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि आरटीओ को ऑनलाइन करने की तैयारी पूरी कर ली गयी है और जल्द ही इसे शुरु किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications