मुलायम के लिए मुसीबत बने मदनी, बोले 457 दंगों के बाद कैसे मुस्लिमों के मसीहा
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले उलेमा काउंसिल के चेयरमैन मौलाना आमिर राशिद मदनी ने मुलायम सिंह की मुसीबते बढ़ा दी हैं। मदनी ने सपा सरकार के दौरान प्रदेश में हुए दंगों पर मुलायम सिंह पर बड़ा हमला बोला है। मदनी ने कहा कि पिछले चार सालों में अखिलेश राज में 457 दंगे हुए हैं।
अखिलेश यादव के ये 10 कदम बदल देंगे यूपी की तस्वीर को

अखिलेश यादव औऱ मुलायम सिंह यादव पर हमला बोलते हुए मदनी ने कहा कि सपा मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक मानती है, और वह दंगों की आड़ में वोटो का ध्रुवीकरण करती है। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुसलमानों का दुश्मन बताया जाता है उसपर बोलते हुए मदनी ने कहा कि सिर्फ एक दंगे की वजह से मोदी को मुसलमानो का दुश्मन करार दिया गया, ऐसे में अखिलेश राज में हुए इतने दंगे कैसे उन्हें मुसलमानों का मसीहा बना सकती हैं।
मदनी ने कहा कि मुल्ला मुलायम खुद को मुसलमानों का मसीहा साबित करने में लगे हैं, ऐसे में उन्हें पहले खुद को साबित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कम्युनलिज्म औऱ सेक्युलरिज्म के नाम पर मुसलमानों को सिर्फ ठगा जा रहा है। भाजपा का खौफ दिखाने वाली पार्टियों पर भी निशाना साधते हुए मदनी ने कहा कि सभी पार्टियां भाजपा का खौफ दिखाकर वोट बैंक साधने की कोशिश कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications