होली के लिए भारतीय रेल ने किया यूपी के लिए खास इंतजाम
लखनऊ। होली के मौके पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उनके लिए कई विशेष ट्रेने चलायी हैं। इसके लिए यूपी को कई अतिरिक्त ट्रेनें होली के मौके पर दी गयी हैं।
सूरत देश का सबसे साफ रेलवे स्टेशन, जानें सबसे गंदा कौन

लखनऊ से नई दिल्ली के लिए खास ट्रेन
ट्रेन नंबर 04414/04413 नई दिल्ली से लखनऊ के लिए 20/21 मार्च से 30/31 मार्च को चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से रात 9.40 पर लखनऊ के लिए रवाना होगी, जबकि यह लखनऊ सुबह 6.30 बजे पहुंचेगी। जबकि यह ट्रेन लखनऊ से रात 9.30 बजे रवाना होगी और सुबह 6.20 पर दिल्ली पहुंचेगी।
हफ्ते में तीन बार चलेगी यह स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 04460/04459 नई दिल्ली से लखनऊ के लिए हफ्ते में तीन बार चलेगी। यह ट्रेन 20/21 मार्च से 29/30 मार्च के बीच चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से रात 9.45 पर रवाना होगी और लखनऊ सुबह 6.10 पर पहुंचेगी। जबकि यह ट्रेन लखनऊ से सुबह 8.05 पर रवाना होगी और नई दिल्ली शाम को 4.10 पर पहुंचेगी।
मुंबई के लिए भी स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 09013/09014 लखनऊ जंक्शन से मुंबई सेंट्रेल के लिए 23/24 मार्च को चलेगी। ट्रेन मुंबई सेंट्रल से रात 8.35 बजे रवाना होगी और लखनऊ जंक्शन 8.35 पर पहुंचेगी। जबकि यह लखनऊ जंक्शन से रात को 11 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात को 10.10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इसके अतिरिक्त दो सुविधा ट्रेन भी लखनऊ से होकर ही रवाना होगी।
दिल्ली बरौनी स्पेशल ट्रेन भी चलेगी
ट्रेन नंबर 04416/04415 नई दिल्ली-बरौनी एसी सुविधा स्पेशल ट्रेन 18/19 मार्च से 29/30 तक चलेगी। ट्रेन नंबर 04416 बरौनी से मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी और यह लखनऊ अगले दिन सुबह 4 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04415 नई दिल्ली से बुधवार और शनिवार को चलेगी और लखनऊ अगले दिन सुबह 10.55 बजे पहुंचेगी।
दिल्ली से लखनऊ होते हुए दरभंगा एसी स्पेशल
ट्रेन नंबर 04408/04407 दिल्ली से दरभंगा एसी सुविधा स्पेशल ट्रेन 18/19 मार्च से 29/30 मार्च के बीच चलेगी। ट्रेन नंबर 04408 दिल्ली से मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी और लखनऊ शाम को 6.40 बजे पहुंचेगी। जबकि यह ट्रेन दरभंगा से बुधवार और शनिवार को चलेगी और लखनऊ अगले दिन सुबह 2.25 बजे पहुंचेगी।
इन ट्रेनों में लगाये जायेंगे अतिरिक्त कोच
इसके अतिरिक्त लखनऊ से गुजरने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा भी दी जाएगी। त्योहारों के मौसम में ट्रेनों में कोच की संख्या में इजाफा किया जाएगा।
लखनऊ नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस 12429/12430, लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस 12231/12232, इलाहाबाद चंडीगढ़ उंचाहार एक्सप्रेस 14217/14218, रक्सौल नई दिल्ली सद्भावना एक्सप्रेस 14008/14007, फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस 14205/14206, प्रतापगढ़ नई दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस 14207/14208, रक्सौल दिल्ली सद्भावना एक्सप्रेस 14016/14015
स्पेशल ट्रेनों को होली के मद्देनजर बढ़ाया गया
- वहीं स्पेशल ट्रेनों को त्योहारों तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ट्रेन नंबर 04404/04403 आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ को 25/27 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन लखनऊ से शुक्रवार और आनंद विहार से रविवार को चलेगी।
- ट्रेन नंबर 04406/04405 लखनऊ से नई दिल्ली स्पेशल 26 मार्च तक चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली व लखनऊ से शनिवार को चलेगी।
- ट्रेन नंबर 04924/04923 चंडीगढ़ से गोरखपुर स्पेशल लखनऊ से होकर चलती है। यह ट्रेन 31मार्च/1 अप्रैल तक चलेगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ से शुक्रवार को रवाना होगी और गुरखपुर से गुरुवार को चलेगी।
- ट्रेन नंबर 04998/04997 भटिंडा-वाराणसी स्पेशल जोकि लखनऊ होकर जाती है उसे 27/28 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन भटिंडा से रविवार को और वाराणसी से सोमवार को रवाना होगी।












Click it and Unblock the Notifications