निराश लखनऊ, इस वर्ष नहीं होगा लखनऊ महोत्सव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में हर साल होने वाला बहुप्रतिष्ठित लखनऊ महोत्सव इस वर्ष नहीं होगा। महोत्सव नहीं होने की वजह सुरक्षा कारण हैं।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लखनऊ स्थित स्मृति उपवन में लखनऊ महोत्सव होना था। लेकिन पंचायत चुनावों के चलते इस बार लखनऊ महोत्सव की प्रस्तावित तारीख 25 नवंबर को रद्द कर दिया गया है।
सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए लखनऊ महोत्सव अगले वर्ष फरवरी माह में होंगे। इस वर्ष पंचायत चुनाव के चलते पुलिस फोर्स की कमी है जिसके चलते लखनऊ महोत्सव 27 जनवरी से 7 फरवरी के बीच होगा।
लखनऊ महोत्सव आयोजन समिति के उपाध्यक्ष और जिलाधिकारी राजशेखर ने बताया कि नवंबर माह में लखनऊ महोत्सव के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों की उपलब्धता नहीं होने के चलते महोत्सव अगले वर्ष जनवरी माह में कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications