लखनऊ: मुठभेड़ में ढेर हुआ बांग्लादेशी लूटपाट गिरोह का सरगना हमजा, तीन सिपाही घायल

लखनऊ, 18 अक्टूबर: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में रविवार देर रात पुलिस और बांग्लादेशी गिरोह के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें गैंग का सरगना हमजा मारा गया। मुठभेड़ में तीन सिपाही भी घायल हुए हैं, जिनमें से दो क्राइम ब्रांच और एक गोमतीनगर थाने में तैनात है। पुलिस ने मारे गए बदमाश के पास से एक कट्टा, एक पिस्टल और एक बैग भी बरामद किया है।

bangladeshi criminal shot dead in an encounter in lucknow

रेलवे ट्रैक के किनारे बने घरों को निशाना बनाता था गैंग

पुलिस के मुताबिक, बांग्लादेश का यह गैंग पश्चिम बंगाल के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करता और यहां पहुंचकर लूट और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देता था। यह गैंग रेलवे ट्रैक के किनारे बने घरों को निशाना बनाता था। खासकर त्योहार और ठंड के दिनों में यह गिरोह वारदात को अंजाम देता था।

3 बदमाशों को पहले किया जा चुका है गिरफ्तार

बता दें, लखनऊ पुलिस ने पिछले सप्ताह ही बांग्लादेशी गिरोह के 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार देर रात गिरोह के सरगना को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस को देखकर बदमाश ने हमला कर दिया, जवाबी फायरिंग में बदमाश ढेर हो गया। हमले में पुलिस के तीन सिपाही भी घायल हुए हैं। अब पुलिस गिरोह को पनाह देने वालों की तलाश में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+