मायावती ने कहा-सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो अयोध्या जमीन मामले की जांच

लखनऊ, 23 दिसंबर: राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में अफसरों और नेताओं के नाम पर हुई जमीन खरीदी मामले पर बसपा प्रमुख मायावती का बयान सामने आया है। मायावती ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट को पूरे मामले का संज्ञान लेना चाहिए। केंद्र और यूपी सरकार भी इस मामले की जांच कराए। बता दें, अयोध्या में जमीन खरीद विवाद सामने आ गया है। अधिकारियों से लेकर पुलिस अफसरों तक पर जमीन खरीद के आरोप हैं। अब योगी सरकार ने इस मामले पर जांच के आदेश दे दिए हैं।

Recommended Video

      Ayodhya Land Deal पर शुरू हुई सियासत, Mayawati ने कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
      Bahujan Samaj Party chief mayawati Press conference

      दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर के आसपास कई जमीनों को खरीदा गया है। इन जमीनों को अधिकारी से लेकर पुलिस अफसर, नेता से लेकर उनके रिश्तेदारों ने तक ने खरीद लिया है। अब इस मामले में योगी सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। पांच दिन के अंदर जांच की रिपोर्ट मांगी गई है। विशेष सचिव राधेश्याम मिश्र को मामले की जांच सौंपी गई है।

      मायावती ने कहा- BJP के 300 सीट जीतने के दावे में दम नहीं

      मायावती ने कहा कि बीजेपी की 300 सीट जीतने के दावे में दम नहीं है। अगर ऐसा होता तो चुनावी दौर में इतनी लुभावनी घोषणा की जरूरत न पड़ती, छात्रों को लालच देने की जरूरत न पड़ती। केंद्रीय नेताओ व मंत्रियों को थोक में यूपी में लाने की जरूरत न पड़ती। मायावती ने दावा किया कि इस बार सत्ता में बीएसपी ही आने वाली है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता यही फीडबैक दे रहे है। प्रदेश की जनता बसपा को सत्ता में लाने चाहती है। विपक्ष के नेताओं की कॉल टैप होने के आरोप पर मायावती ने कहा कि सेंटर में जब कांग्रेस थी तो उन्होंने यही काम किया। अब बीजेपी सत्ता में है, तो भी इल्जाम लग रहे हैं। बड़े पैमाने पर इल्जाम लग रहे तो आरोपों में सच्चाई हो सकती है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+