लखनऊ मेट्रों शुरु होने से पहले महिलाओं के लिए बुरी खबर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में जल्द ही मेट्रो ट्रेन का सफर शुरु हो जाएगा। लेकिन मेट्रो शुरु होने से पहले महिलाओं के लिए एक बुरी खबर आयी है।
तस्वीरों में देखिये लखनऊ मेट्रो की हकीकत, जल्द ही सच होगा सपना
लखनऊ मेट्रों में दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर महिला कोच नहीं होगी। लखनऊ मेट्रो में केवल चार कोच होंगे लिहाजा महिलाओं के लिए अलग से कोच की सुविधा नहीं होने से महिलाओं को असुविधा हो सकती है।
लखनऊ मेट्रों ट्रेन के दोनों ओर ड्राइवर के बैठन के लिए व्यवस्था होगी जहां से वह ट्रेन चलाएगा। पहले मेट्रो ट्रैक अमौसी से मुंशी पुलिया तो जो ट्रेन जाएगी। उसमें ड्राइवर अपनी जगह को बदलकर ट्रेन को चलाएगा। मुंशी पुलिस पर पहुंचने पर ड्राइवर ट्रेन के पीछे बनी जगह पर बैठक ट्रेन को वापस ट्रांसपोर्ट नगर ले जाएगा।
आपको बता दें कि मेट्रो के एक कोच में 1200 लोगों के बैठने की क्षमता होगी, जबकि सिर्फ 32 लोगों के ही बैठने की व्यवस्था होगी। 23 किलोमीटर के इस सफर में यात्रियों को 45 मिनट लगेंगे। बताया जा रहा है कि हर दो मिनट पर एक रेलवे स्टेशन आएगा।













Click it and Unblock the Notifications