सिमी का हो या कोई और, हर आतंकी को मार देना चाहिए- आजम खान

आजम ने कहा कि हमें उन सभी लोगों को मार देना चाहिए जो किसी भी आतंकी घटना में लिप्त हैं, फिर चाहे वह सिमी के आतंकी हों या फिर किसी और संगठन के

लखनऊ। मध्य प्रदेश की जेल से जिस तरह से आठ सिमी के आतंकियों ने भागने की कोशिश की और एनकाउंटर में वह मारे गए, उसपर राजनीति तेज हो गई है। एक तरफ जहां कई नेता इस एनकाउंटर को फर्जी ठहरा रहे हैं तो आजम खान ने इससे इतर अलग बयान दिया है।

azam khan

आजम खान ने कहा कि हमें उन सभी लोगों को मार देना चाहिए जो किसी भी आतंकी घटना में लिप्त हैं, फिर चाहे वह सिमी के आतंकी हों या फिर किसी और आतंकी संगठन का हो।

खुदकुशी करने वाले पूर्व सैनिक के परिजनों से हरियाणा जाकर मिले राहुल गांधी



लोगो हर मुद्दे पर राजनीति कर रहे

आजम खान ने इस एनकाउंटर पर हो रही राजनीति पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की यह नीति है कि वह हर मुद्दे पर अपनी राजनीति को साधना चाहते हैं।

आत्महत्या करने वाले भूतपूर्व सैनिक राम किशन को दिल्ली सरकार देगी 1 करोड़ रुपए

राहुल गांधी पर भी बोला हमला
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए आजम खान ने कहा कि ये लोग हर मुद्दे पर राजनीतिक नफा नुकसान ढूंढते हैं। आजम ने राहुल गांधी के राम किशन ग्रेवाल के घर जाने पर भी हमला बोला। उन्होंने राहुल के राम किशन के घर जाने को राजनीतिक करार दिया है।

दिग्विजय सिंह ने उठाए थे सवाल

गौरतलब है कि सिमी के आतंकियों के एनकाउंटर के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि हमेशा जेल से मुसलमान हीं क्यों भागता है, कोई हिंदू क्यों जेल से नहीं भागता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+