आमिर पर आजम बोले हमें तब भी गद्दार कहा जाता था आज भी सवाल उठाये जाते हैं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कद्दावर मंत्री आजम खांन ने आमिर खान के असहिष्णुता पर दिये बयान पर एक पत्र लिखकर आमिर से देश को सही रास्ता दिखाने को कहा है।

आजम ने पत्र लिखकर आमिर को सलाह दी है कि लोगों के विरोध और आक्रोश से इतर वह समाज को सही रास्ते पर लाने का काम करें। आजम ने पत्र में लिखा है कि जब पाकिस्तान बन रहा था तो मुसलमानों को गद्दार कहा गया था और उन्हें ना जाने क्या क्या सुनने को मिला था और ठीक वैसा ही आज हो रहा है। उन्होंने लिखा है कि ऐसे आरोपों से समाज बंटता है जिससे हमें बचना चाहिए।
आजम ने देश के लिए कुर्बान होने वालें मुस्लिम लोगों के नाम का जिक्र किया जिसमें अशफाक उल्ला, टीपू सुल्तान, बहादुरशाह जफर, मौलाना मोहम्मद अली जौहर, मौलाना शौकत अली, बी अम्मा, हसरत मोहानी, मौलाना शिबली, मौलाना अबुलकलाम आजाद का जिक्र किया है।
आजम ने लिखा है कि मुसलमानों ने पंडित नेहरू और सरदार पटेल के नेतृत्व पर भरोसा करते हुए देश में ही रुकने का फैसला लिया। वहीं कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आमिर से उत्तर प्रदेश में आकर रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि आमिर को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा कलाकारों का सम्मान करती है और हम उनका साथ देने के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications