दादरी मामले पर अखिलेश यादव और आजम खां में ठनी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दादरी में गोहत्या की अफवाह के चलते हुई अखलाक की हत्या पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। सपा नेता आजम खां ने दादरी मामले को यूएन ले जाने से रोकने पर पार्टी को धमकी दे डाली है।
आजम के विवादित बोल, मुसलमानों के घर पिल्ले जन्म नहीं लेते
आजम खां ने कहा कि अगर उन्हें दादरी मामले को यूएन ले जाने से रोका गया तो वह पार्टी से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि मैंने अपने विचार से पार्टी को भी अवगत करा दिया है।
आजम खां ने कहा कि देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की साजिश चल रही है और वह इस साजिश को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि दादरी जैसे मुद्दों का यूएन पहुंचना काफी आवश्यक है।
गौरतलब है कि आजम खां के दादरी मामले को यूएन ले जाने वाले बयान पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक सार्वजनिक मंच पर कहा था कि घर के मामलों को घर में सुलझाया जाना चाहिए उसे बाहर लेकर नहीं जाना चाहिए। हालांकि उन्होंने खुले तौर पर आजम खां का नाम नहीं लिया था लेकिन इशारो-इशारों में उन्होंने अपनी बात कह दी थी।
आपको बता दें कि आजम खां ने अपने बयान में कहा था कि अगर देश में बच्चों के मुद्दे को अंतराष्ट्रीय मंच पर ले जाकर अगर कैलाश सत्यार्थी नोबल पुरस्कार जीत सकते हैं तो हम इस मुद्दे को यूएन क्यों नहीं ले जा सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications