आजम बोलें योगी आदित्यनाथ साबित करें अपनी मर्दानगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान एक बार फिर से अपने विवादित बयान के चलते चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने भाजपा के फायरब्रांड सांसद योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें अपनी मर्दानगी साबित करने को कहा है।

आजम खां को साध्वी प्राची से है प्यार, बनना चाहते हैं प्रधानमंत्री

 Azam Khan sparks controversy asks Yogi Adityanath to prove his potency

आजम खान ने गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि योगी आदित्यनाथ पहले शादी करें और अपनी मर्दानगी साबित करे। दरअसल उनसे जब यह पूछा गया कि आप प्यार मोहब्बत के शहर में है क्या ऐसे में आप योगी आदित्यनाथ से अपने तल्ख रिश्तों को खत्म करेंगे।

आजम खान यहीं नहीं रुके जब उनसे पूछा गया कि साक्षी महाराज ने मुस्लिम धर्म में तीन बार तलाक देने की प्रथा को खत्म करने को कहा है क्या आप इसका समर्थन करेंगे। तो इसपर आजम खां ने कहा कि आप बलात्कारी की बात मत करें।

उन्होंने कहा कि जो आदमी पहले से ही बलात्कार के मामले में आरोपी है उसकी बात मैं क्या करूं। यही नहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक पर हमला बोलते हुए कहा कि जनाब वो महाममहिम हैं और बड़े हैं उनका नाम अदब से लीजिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+