BJP MP कौशल क‍िशोर के खि‍लाफ बहू अंकिता ने थाने में दी तहरीर, बताया जान का खतरा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष का वीडियो जारी कर पत्‍नी पर आरोप लगाने के बाद मामले ने तूल पकड़ ल‍िया है। आयुष का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस टीम अंकिता के घर पहुंची थी। अब अंकिता ने मड़ियांव थाने पहुंचकर अपने ससुर सांसद कौशल किशोर के खिलाफ ही तहरीर देते हुए खुद की जान का खतरा बताया है। साथ ही आरोप लगाया है कि सांसद उसे फर्जी मामले में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। उधर, आयुष की मां विधायक जयदेवी का बयान सामने आया। उन्‍होंने कहा कि आयुष को फंसाया गया है। आयुष 19 साल का है, जबकि लड़की की उम्र 25 वर्ष है। वह औरत बहुत तेज तर्रार है। उसने यह देखा कि बाप सांसद और मां विधायक है, इसलिए उसने इतनी बड़ी साजिश रची। जयदेवी ने कहा कि लड़की ने पूरे मामले पर सबको फंसाया है।

Recommended Video

    BJP MP Kaushal Kishore के बेटे Ayush ने अपनी Wife Ankita पर लगाया बड़ा आरोप | वनइंडिया हिंदी
    ayush kaushal wife ankita filed complaint against bjp mp kaushal kishore in lucknow

    क्या है पूरा मामला ?

    लखनऊ में बीते 2 मार्च की रात करीब 2:30 बजे भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी थी। गोली लगने से मामूली रूप से घायल आयुष को ट्रॉमा सेंटर लाया गया। कुछ ही देर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने मौका-ए-वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें आयुष के साले की हरकत संदिग्ध लगी। पुलिस ने आयुष के घर की तलाशी ली तो वो पिस्टल बरामद हो गई, जिससे हमला किया गया था। इसके बाद आयुष के साले ने बताया कि उसने अपने जीजा के कहने पर ही उस पर गोली चलाई थी, जिससे किसी और को फंसाया जा सके। इसके बाद से आयुष फरार चल रहा है।

    वीड‍ियो जारी कर पत्‍नी पर लगाए गंभीर आरोप

    आयुष ने वीडियो जारी कर कहा कि उसने खुद पर गोली नहीं चलवाई थी। आयुष ने कहा कि खुद पर गोली चलवाने का रिस्क नहीं ले सकता था, इससे उसकी जान भी जा सकती थी। वीडियो में आयुष ने अपनी पत्नी अंकिता और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि पत्नी अंकिता ने हनीट्रैप के जरिए फंसाया। ऐसा वह कई अन्य लोगों के साथ भी कर चुकी है। आयुष ने कहा कि वह लखनऊ आ रहा और सरेंडर भी करेगा। पुलिस पत्नी अंकिता से भी पूछताछ करे। वह सारे सवालों के जवाब देने को तैयार है। बता दें, आयुष का वीडियो सामने आने के बाद चंदन गुप्ता नाम के युवक का वीडियो वायरल हुआ। इसमें चंदन ने दावा क‍िया कि उसे फंसाने के लिए आयुष ने खुद पर गोली चलवाई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+