Ayodhya Ram Mandir: श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट ने CM योगी को दिया प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण
CM Yogi Adityantah: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अयोध्या में निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए मंत्रिमंडल की बैठक की थी। इसके एक दिन बाद अब श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट की तरफ से सीएम योगी को आधिकारिक तौर पर राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।

इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण मिलने के बाद सीएम योगी अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए।
योगी ने ट्विटर पर लिखा,
आज जीवन धन्य हो गया है। मन आह्लादित है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सम्मानित पदाधिकारी स्वामी गोविन्ददेव गिरि जी महाराज, श्री चम्पत राय जी एवं श्री राजेंद्र पंकज जी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के नूतन बालरूप विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु मुझे आमंत्रित किया है। आभार! जय जय सीताराम
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात की थी।पदाधिकारियों ने मोदी को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्यौता दिया था।
इस मौके पर पीएम ने कहा था कि, "मैं बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं अपने जीवनकाल में इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा।"
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया था कि,
जय सियाराम!
आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है। अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मेरे निवास स्थान पर मिलने आए। उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए निमंत्रित किया है। मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि अपने जीवनकाल में, मैं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा।












Click it and Unblock the Notifications