अयोध्याः कलयुगी पिता ने बेटी पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाया

अयोध्या । उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में रिश्ते का कत्ल करने का मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने शराब के नशे में बेटी को जिंदा जला दिया। इस दौरान वह करीब 80 फीसदी जल गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मां को बचाने गई थी बेटी

मां को बचाने गई थी बेटी

शराब के नशे में पिता ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री नंदनी को उस समय आग के हवाले किया जब वह अपनी पत्नी को आग लगाने जा रहा था। लेकिन बेटी अपनी मां को बचाने के लिए सामने आई और पूरा का पूरा डीजल अपने शरीर पर रोक लिया। शराब के नशे में पिता ने पुत्री को ही आग के हवाले कर दिया। बेटी ने अपनी मां को तो बाल-बाल बचा लिया लेकिन खुद को नहीं बचा पाई और लगभग 80% जल गई।

पैसे की कर रहा था मांग

पैसे की कर रहा था मांग

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे नाजुक हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। लखनऊ ट्रामा सेंटर में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामला थाना कैंट के हाशापुर गांव का है। देर रात नेतराम शराब पीकर अपने घर आया और अपनी पत्नी से पैसे मांगने लगा

पत्नी के ऊपर डीजल छिड़कने लगा

पत्नी के ऊपर डीजल छिड़कने लगा

दरअसल शराबी पति से अपनी गृहस्थी बचाने के लिए पत्नी पैसे अपने पास रखती थी। कुछ दिन पूर्व पत्नी ने अपनी जमीन बेची थी, जिसके पैसे भी उसी के पास थे। शुक्रवार की देर रात जब शराब पीकर पति नेतराम वापस लौटा और शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे मांगने लगा। जब पत्नी ने पैसे नहीं दिए तो घर में रखें डीजल का डिब्बा उठाकर अपनी पत्नी पर डीजल छिड़कने लगा।

पुलिस को दी गई सूचना

पुलिस को दी गई सूचना

इस घटना के बारे में जैसे ही उसकी बेटी नंदिनी को मालूम हुई तो तुरंत अपनी मां को बचाने के लिए गई और सारा का सारा डीजल उसके बदन पर आ गिरा। कलयुग पिता ने माचिस जलाकर तीली उसके बदन पर फेंक दी और फिर देखते ही देखते उसकी बेटी आग की लपटों से घिर गई। चीख पुकार मचने पर पड़ोसियों ने आग बुझाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पत्नी की तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ थाना कैंट में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+