अटल जयंती: छात्र-छात्राओं को सीएम योगी ने दिए टैबलेट और स्मार्टफोन, कहा- जीवन में बड़ा महत्व है

अटल जयंती: छात्र-छात्राओं को सीएम योगी ने दिए टैबलेट और स्मार्टफोन, कहा- जीवन में बड़ा महत्व है

लखनऊ, 25 दिसंबर: भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आज जयंती है। आज के दिन को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 'सुशासन दिवस' के रुप में मना रही है। तो वहीं, प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से अपग्रेड करने के लिए प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने एक करोड़ छात्र-छात्राओं को मुफ्त में टैबलेट तथा स्मार्टफोन प्रदान करने के कार्यक्रम के पहले चरण का शुभारंभ किया। पहले चरण में युवाओं को 60 हजार स्मार्ट फोन और 40 हजार टैबलेट प्रदान किया गया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि कोरोना के समय देखा कि तकनीक का व्यक्ति के जीवन में बड़ा महत्व है।

Atal Jayanti: UP CM Yogi Adityanath students tablet smartphone

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडिम में छात्र-छात्राओं को फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान सीएम डीजी शक्ति पोर्टल और डीजी शक्ति अध्ययन एप भी लांच किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से बोलते हुए कहा कि कोरोना के समय देखा कि तकनीक का व्यक्ति के जीवन में बड़ा महत्व है। बच्चे बताते थे कि स्मार्टफोन, टैबलेट न होने की वजह से पढ़ाई नहीं हो पा रही है। तब हमने तय किया कि राज्य के 1 करोड़ युवाओं को टैबलेट देने की सुविधा से जोड़ेंगे।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि आप लोगों से कहना चाहता हूं कि हमारी सरकार में साफ है कि प्रदेश में नौजवानों के साथ जो भी खिलवाड़ करेगा उसकी जगह जेल में होगी। हमारी सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक करने के साथ ही छात्र-छात्राओ को नकली डिग्री या फिर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वालों की जगह जेल ही है। सीएम योगी ने मंच से छात्र-छात्रों के साथ लोगों को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी जमकर हमला बोला।

सीएम योगी ने कहा कि पहले सरकारी नियुक्तियां में भाई-भतीजावाद होता था। नौकरी निकलते ही एक खानदान, वंश के लोग वसूली पर निकल पड़ते थे। महाभारत का कोई रिश्ता नहीं छूटता था जो वसूली पर नहीं निकलता था। शकुनी मामा, दुर्योधन भांजा, दुशासन और कहीं कोई भतीजा निकल पड़ता था। कहा कि जब सरकार की नीयत साफ होती है तो काम भी दमदार दिखता है। इस दौरान सीएम योगी ने नारा दिया कि, 'सोच ईमानदार तो काम दमदार'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+