यूपी में ओवैसी की हुंकार बोले बंद कर देंगे समाजवादी पार्टी की दुकान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पहली बार असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम पहली बार चुनावी ताल ठोंकने की तैयारी में है।

बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे ओवैसी ने सीधा निशाना समाजवादी पार्टी पर साधा। उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश में सपा की नींद उड़ा दुंगा।
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी और मुलायम सिंह की नींत उड़ां दुंगा और उनकी प्राइवेट कंपनियों को पूरी तरह से बंद करवा दुंगा।
ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैने लोहिया का इतिहास पढ़ा है और अगर आज लोहिया जिंदा होते तो मुझे प्रदेश का मुख्यमंत्री बना देते।
मुलायम सिंह के समाजवाद पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि मुलायम को लोहिया के बारे में कुछ भी नहीं पता है। उन्होंने कहा कि लोग मुझपर आतंकी संगठनों से संबंध के आरोप लगाते हैं, लेकिन अगर वह यह साबित कर दें तो राजनीति हमेशा के लिए छोड़ दुंगा।
मौजूदा अखिलेश सरकार पर भी ओवैसी ने जमकर हमला बोला, अखिलेश पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि अखिलेश राज में सबसे ज्यादा जुल्म दलितों और मुसलमानों पर हुआ है।
गौरतलब है कि ओवैसी ने पहले ही उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कूदने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इसके लिए तैयारियां भी शुरु कर दी है, यही नहीं विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने उम्मीदवारों के नामों की भी सूचि तैयार कर ली है।
ओवैसी की प्रदेश में दस्तक से सबसे बड़ा झटका अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को लग सकता है। ओवैसी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में अपनी पैठ को बढ़ाने के लिए इन सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications