हमला हुआ, फिर भी सुरक्षा नहीं लेंगे केजरीवाल

Arvind Kejriwal refuses z class security again
गाजियाबाद। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को उत्‍तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रस्‍तावित सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया। गौर हो कि अभी एक दिन पहले ही आम आदमी पार्टी के कौशांबी स्थित दफ्तर पर कुछ हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया था। जिसके बाद यूपी पुलिस ने संभावित किसी भी खतरे से बचने के लिए केजरीवाल को सुरक्षा देने की बात कही थी, जिसे लेने से केजरीवाल ने इनकार कर दिया। 'आप' के कार्यकर्ता का कहना है कि केजरीवाल का मत साफ है उन्‍हें किसी भी तरह के सुरक्षा इंतजामात नहीं चाहिए।

गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मेद्र सिंह के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को औपचारिक रूप से केजरीवाल को सुरक्षा मुहैया कराने का प्रस्ताव दिया था।

सिंह ने बताया, "गुरुवार को हमने मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजकर सुरक्षा मुहैया कराने का प्रस्‍ताव दिया। लेकिन अभी तक हम उनके अंतिम फैसले का इंतजार कर रहे हैं।"

सिंह ने बताया कि दो जिप्सी और 28 पुलिसकर्मी केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात किए जाएंगे।

अरविंद केजरीवाल का घर पार्टी के कौशांबी दफ्तर से ज्‍यादा दूर नही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+