आजम खान पर आफत, जया प्रदा पर टिप्पणी के मामले में जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

लखनऊ। रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। उनके खिलाफ 80 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। वहीं, अब कोर्ट से भी आजम खान को राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने आजम खान के खिलाफ दर्ज पांच मामलों में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। साथ ही उनके खिलाफ तीन मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। इनमें भाजपा नेता जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का भी मामला शामिल है।

Arrest warrant issued against Azam Khan for comment on Jaya Prada

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जमीनों पर अवैध कब्जा के साथ ही आजम खान के खिलाफ भैंस, किताब व बिजली चोरी के मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं। इसके बाद अब गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। सिर्फ एक ही नहीं तीन मामलों में आजम खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि आजम के खिलाफ तीन मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। इनमें एक जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला भी शामिल है।

निर्वाचन हो सकता है रद्द
रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रही जया प्रदा अपना चुनाव हार गई थीं। रामपुर से मोहम्मद आजम खान सांसद सदस्य निर्वाचित हुए हैं, लेकिन बीते कुछ समय से आजम खान बेहद ही मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उन पर ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज हो रहे हैं और तकरीबन 80 मुकदमे उनपर दर्ज किए जा चुके हैं, लेकिन अब उनके लिए मुश्किल और बढ़ने वाली है। क्योंकि उनके विरुद्ध दाखिल जया प्रदा की चुनाव याचिका पर 18 सितंबर को सुनवाई होगी। जिसमें आजम खान की वैधता को जांचा जाएगा। संवैधानिक प्रावधान, चुनाव आयोग के नियमों के तहत अगर आजम खान ने नियमों का पालन नहीं किया है तो उनका निर्वाचन रद्द होना तय माना जा रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+