यूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी और अपना दल आ सकते हैं साथ
लखनऊ। अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल के मोदी कैबिनेट में शामिल होने के बाद जिस तरह से पार्टी के भीतर घमासान मचा और उनकी मां को यहां तक कहना पड़ा कि जो अपनी मां की नहीं हुई वह मोदी की क्या होगी। माना जा रहा है कि अपना दल आगामी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकती है।
मुलायम सिंह बेनी और अमर की टीम के साथ भेदेंगे 2017 का किला

सूत्रों की मानें तो अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल की शिवपाल यादव से जल्द मुलाकात हो सकती है जिसमें गठबंधन पर फैसला लिया जाएगा। शिपपाल सिंह यादव से मुलाकात के बाद अपना दल के सपा में शामिल होने की शर्तों पर आखिरी मुहर लग सकती है। आपको बता दें कि बेटी अनुप्रिया पटेल के मोदी कैबिनेट में शामिल होने के बाद उन्होंने एऩडीए से गठबंधन खत्म करने का ऐलान कर दिया था।
अपना दल ने अगले विधानसभा चुनाव में 150 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि सपा से गठबंधन के समय किस तरह से दोनों पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा होता है। गौरतलब है कि 6 जुलाई को मोदी कैबिनेट में तीन यूपी के सांसदों को मंत्रीमंडल में शामिल किया गया है। जिसमें अनुप्रिया पटेल को स्वास्थ्य राज्य मंत्री बनाया गया है। अपना दल को पूर्वांचल में कुर्मी वोटों की अगुवा पार्टी के तौर पर देखा जाता है।
पूर्वांचल में 8 फीसदी कुर्मी वोट हैं ऐसे में सपा इन वोटों को अपनी ओर करने के लिए पूरी कोशिश करेगी। इन कुर्मी जातियों मे मुख्य रूप से कोइऱी, काछी, कुशवाहा जैसी चादिया आती हैं। जोकि मुख्य रूप से वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, इलाहाबाद और कानपुर में अपनी अच्छी पैठ रखती हैं।












Click it and Unblock the Notifications